हास्य से भरपूर देसी कहानी है ‘करीब करीब सिंगल’

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ को लेकर उत्साहित हैं और वह आशा करते हैं कि दर्शकों को इस फिल्म में नयापन मिलेगा और यह उन्हें पसंद आएगी।

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ को लेकर उत्साहित हैं और वह आशा करते हैं कि दर्शकों को इस फिल्म में नयापन मिलेगा और यह उन्हें पसंद आएगी।

इरफान ने कहा कि उन्हें दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती के साथ काम करने में बहुत मजा आया, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं।

इरफान ने अपने बयान में कहा, “मैं उस उद्धरण का जिक्र करना चाहूंगा, जिसमें मैं फिल्म में पार्वती के लिए गाता हूं, ‘बड़े अच्छे लगते हैं ये धरती, ये नदिया और तुम..’मतलब मुझे धरती, नदी और आप पसंद हैं।’ जिस तरह से फिल्म में हमारे किरदार अपना सफर तय करते हैं, उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।”

अभिनेता ने आगे कहा, “यह ढेर सारे हास्य से भरपूर देसी कहानी है। यह दक्षिण और उत्तर भारत का मेल है और मुझे लगता है कि दर्शक इसमें नयापन पाएंगे और इसे पसंद करेंगे।”

फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ शुक्रवार (आज) रिलीज हो गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493