मैडोना ने अपनी तुलना पिकासो से की

लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर गायिका मैडोना ने अपनी तुलना स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो से की है। उनका कहना है कि उन दोनों के बीच काफी समानताएं हैं।

मैडोना ने कहा, “मुझे अपनी तुलना दूसरी तरह के कलाकारों जैसे पिकासो के साथ करना पसंद है। वह अपनी आखिरी सांस तक चित्रकारी करते रहे। क्यों? मुझे लगता है कि वह ऐसा करने के लिए प्रेरित हुए थे। मुझे लगता है कि उन्हें जिंदगी ने प्रेरणा दी, इसलिए उन्हें स्वयं को बयां करते रहना था।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट’ के अनुसार, मैडोना ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी रचनात्मकता कभी कुंद होगी, क्योंकि वह हमेशा दूसरों को प्रेरित करना चाहती हैं।

मैडोना ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि रचनात्मक होने का कोई निर्धारित समय, दिन और समापन तिथि होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493