रियो डे जनेरियो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के वित्त मंत्री जोआकिम लेवी का कहना है कि ब्राजील की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं।
समाचार चैनल ‘ग्लोबोन्यूज’ के साथ गुरुवार को एक साक्षात्कार में लेवी ने 2015 की पहली छमाही में ब्राजील की अर्थव्यवस्था को लेकर टिप्पणी की और भविष्य में इसमें सुधार की उम्मीद जताई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, लेवी ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था का वह बुरा दौर समाप्त हो गया है और अब इसमें सुधार शुरू हो गया है।”
वर्ष 2015 की शुरुआत के साथ ही ब्राजील की सरकार ने देश की खराब अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई कदम उठाए।
इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने संघीय बजट में 2.66 अरब डॉलर कटौती की घोषणा की, जिसके बाद इस साल कुल कटौती 24.62 अरब डॉलर हो गई। सरकार ने बजट में एक बड़ी कटौती की घोषणा इस साल की शुरुआत में की थी।
dharmpath.com dharmpath