मैदान में लौटे पोरटो के बूएनो

पोरटो, 29 फरवरी (आईएएनएस)। पोरटो के फारवर्ड एल्बटरे बूएनो ने दो महीने के बाद अपने क्लब के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है।

बूएनो पैर की चोट के कारण दो महीने से मैदान से बाहर थे।

बूएनो को प्रीमिएरा लीगा के 24वें दौर के मुकाबले के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

स्पेन के बूएनो पहली बार पुर्तगाल के नए कोच जोस पेरेइरो की देखरेख में खेलेंगे।

जोस को बर्खास्त किए गए जुलेन लोपेटेगुई के स्थान पर क्लब का नया कोच बनाया गया है। मध्य जनवरी में इनकी नियुक्ति हुई थी।

26 साल के बुएनो ने अपने क्लब के लिए अंतिम मैच 20 दिसम्बर को खेला था। उसी मैच के दौरान उनका बायां पैर चोटिल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493