आम बजट लोकसभा में पेश

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश कर रहे हैं।

वह देश की धीमी विकास दर, सरकार की वित्तीय स्थिति और सुधारों की धीमी प्रक्रिया से संबंधित चिंताओं के बीच बजट पेश कर रहे हैं।

जेटली ने लोकसभा में कहा, “मैं ऐसे समय में बजट पेश कर रहा हूं, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट में है। हालांकि भारत इस निराशाजनक दौर में भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेगा और कठिनाइयों को अवसरों में बदलेगा।”

उन्होंने कहा कि देश की विकास दर निर्यात घटने के बावजूद 7.5 प्रतिशत रही है। महंगाई घटी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है और भारतीय अर्थव्यवस्था भी विकास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493