मैनचेस्टर को सर्जियो के जल्द फिट होने की उम्मीद

लंदन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मेनचैस्टर सिटी के मुख्य कोच मैनुएल पेलेग्रिनी को उम्मीद है कि उनके स्टार खिलाड़ी सर्जियो आग्वेरो मंगलवार को बोरूशिया मोंचेनग्लादबाक के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस लीग के मैच तक पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

आग्वेरो 28 नवंबर को साउथहैम्पटन के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार शुक्रवार को पेलेग्रिनी ने कहा, “सर्जियो की एड़ी में अभी भी दर्द है। मुझे उम्मीद है कि वह मंगलवार को मैच में हिस्सा लेंगे।”

सीटी को चैम्पियंस लीग से पहले शानिवार को स्टॉक सीटी के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलना है।

सर्जियो के अलावा निलंबित एलियाकिम मंगला, चोटिल विन्सेंट, याया तूरे, समीर नासरी, पाब्लो जबालेटा, पैट्रिक रॉबर्ट्स भी इस सप्ताहांत सिटी के लिए नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि पेलेग्रिनी का कहना है, “टीम एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भी हम चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 तक पहुंच चुके हैं और कैपिटल वन कप के सेमिफाइनल में भी हमने जगह बनाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493