मैनचेस्टर युनाइटेड के बाद एमएलएस जा सकते हैं इब्राहिमोविक

मैनचेस्टर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ हाल ही में एक साल का करार करने वाले इब्राहिमोविक इस करार के खत्म होने के बाद अमेरिका की मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में खेलना चाहते हैं।

वेबसाइट ईएसपीएन एफसी ने गुरुवार को इब्राहिमोविक के हवाले से लिखा, “मेरे एमएलएस में जाने की काफी संभावना है। लेकिन जैसा मैंने कहा, मैंने अभी अपना काम खत्म नहीं किया है।”

उन्होंने कहा, “मैं युनाइटेड में उस काम को खत्म करने वापस जा रहा हूं जो मैंने शुरू किया था, लेकिन इसके बाद एमएलएस सामने आ सकता है। देखते हैं क्या होता है।”

इब्राहिमोविक इस सत्र के अंत कर युनाइटेड में ही रहेंगे।

इब्राहिमोविक ने इस बात को माना है कि उनके पास कई दूसरे क्लबों से प्रस्ताव आए थे।

उन्होंने कहा, “कुछ टीमों की मेरे में रुचि थी। कुछ टीमें मुझे अपने साथ जोड़ना चाहती थीं, लेकिन युनाइटेड के साथ मैंने अच्छा साल बिताया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493