मैनचेस्टर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के विंगर लेरॉय सेन चोट के कारण लगभग एक महीने के लिए मैदान से दूर हो गए हैं।
क्लब के मुख्य कोच पेप गुआर्डियोला ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पेप के मुताबिक कार्डिफ सिटी के साथ हुए एफए कप मुकाबले के दौरान सेन के टखने में चोट लगी थी।
रविवार को हुआ यह मैच हालांकि सिटी ने 2-0 से जीत लिया था।
उस मैच में कार्डिफ के खिलाड़ी जोए बेनेट ने सेन के खिलाफ रफ टैकल किया था और बाद में उन्होंने अपनी इस गलती को लेकर माफी भी मांगी।
dharmpath.com dharmpath