बेंगलुरू, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इंफोसिस फाउंडेशन ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन को अनुदान देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
इस अनुदान के जरिए बच्चे के लिए अनुकूल गांव बनाया जाएगा, जहां उनके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और अहिंसक वातावरण तैयार किया जाएगा। इंफोसिस फाउंडेशन अगले तीन वर्षो में इस अनुदान का भुगतान करेगा।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन (केएससीएफ) का मकसद एक ऐसी दुनिया बनाना है, जहां हर एक बच्चा स्वतंत्र, सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित हो।
कैलाश सत्यार्थी बाल दासता और बाल मजदूरी को समाप्त करने के लिए वैश्विक आंदोलन में सबसे आगे रहे हैं और 2014 में इन्हें संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
dharmpath.com dharmpath