मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे नेता जी : अखिलेश

अखिलेश सोमवार को गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि देने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे। जनेश्वर मिश्र को श्रंद्धाजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके (अखिलेश) विषय में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा, “कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले। लेकिन अब इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी को ही लेना है।”

योगी सरकार पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा का हर काम गुमराह करने वाला होता है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है। आज प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। जो बीहड़ में वारदातें होती थीं, वे अब राजधानी लखनऊ में हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। सपा प्रमुख ने कहा कि कन्नौज में पुलिस ने पुलिस ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला और शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर उसका दाह संस्कार करा दिया। अखिलेश ने कहा कि मथुरा में पुलिस की गोली से एक बच्चे की मौत हो गयी। उसकी मौत के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा दूसरी सरकारों पर गुंडाराज का आरोप लगाती थी आज अपनी सरकार में हो रही डकैती लूट और हत्या की घटनाओं पर क्या कहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में डकैती हत्या और लूट की घटनाओं को देखते ही अखबारों को मजबूर होकर लिखना पड़ रहा है कि ऐसी घटनाएं चंबल में हुआ करती थी। गठबंधन को लेकर किए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2019 में किसके साथ किस तरह का गठबंधन होगा अभी कह पाना मुश्किल है।

इस मौके पर उन्होंने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है और आज हमारे चाचा का जन्मदिन है उन्हें बहुत-बहुत बधाई। मैं मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं।

जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर मुलायम सिंह यादव ने छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493