मैनसन ने बीबर की लड़की बताया

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक मर्लिन मैनसन ने जस्टिन बीबर को लड़की कहकर विवादों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। उन्होंने पहले कहा था कि उनके और गायक जस्टिन बीबर के बीच कोई विवाद नहीं है।

‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, यही नहीं मैनसन ने बीबर की बुद्धि की तुलना एक गिलहरी से की है।

मैनसन ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा, “जस्टिन बीबर अपने आप को क्या समझता है। मुझे लगता है कि वह डेव नवारो के एशियाई रूप के साथ संबंध में है।”

मैनसन ने आगे कहा, “वह कभी कमीज नहीं पहनता लेकिन नहीं मैं लड़कियों के साथ लड़ाई करना पसंद नहीं करता, इसलिए मैं बीबर के साथ लड़ाई नहीं करना चाहता।”

एक दौरे पर बीबर द्वारा उनकी तस्वीर इस्तमाल करने के सवाल पर मैनसन ने कहा, “मैं नहीं जानता क्योंकि मुझे एक गिलहरी के दिमाग को इस्तमाल करना नहीं आता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493