नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सुकून भरी रही। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
इसी तरह न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।
dharmpath.com dharmpath