‘मैरिड वुमेन डायरीज’ के कलाकार नए सीजन के लिए उत्साहित

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिषेक रावत और अभिनेत्री सुलग्ना पाणिग्रही अपनी वेब श्रृंखला ‘मैरिड वुमेन डायरीज’ के लिए उत्साहित हैं।

अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, “जब मैंने पहली बार इसकी अवधारणा सुनी तो मुझे यह बहुत पसंद आई। यह बहुत मजेदार और ईमानदार थी। इसलिए, जब इसके दूसरे सीजन के बारे में चर्चा की गई, तो मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित था।”

उन्होंने कहा, “‘मैरिड वुमेन डायरीज फेज 2’ पहले सीजन से भी बेहतर है और आप माता-पिता के रूप में दोनों किरदारों के एक नया पक्ष देखेंगे।”

श्रृंखला के पहले सत्र में अभिनेत्री सुजाना मुखर्जी प्रमुख भूमिका में थीं। शो के नए सीजन में सुल्गना उनकी जगह दिखाई देंगी।

सुल्गना ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने कॉमेडी में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की है। कलाकार होने के नाते मुझे चुनौतियां पसंद हैं और मुझे आशा है कि यह सीजन बेहतरीन होगा और दर्शक फेज 2 का आनंद लेंगे।”

इस शो का प्रसारण सोनी एलआईवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493