कश्मीर जेल में कैदी ने साथी पर लोहे की छड़ से हमला किया

जम्मू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कठुआ जिला जेल में शनिवार को एक कैदी पर उसी के साथी ने लोहे की छड़ से हमला कर दिया। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने हमलावर कैदी की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में की है। उसने दिलाशाद हुसैन नाम के कैदी पर हमला किया था।

कठुआ अस्पताल के चिकित्सकों ने विशेष उपचार के लिए दिलशाद हुसैन को जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493