गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश की क्लासिक प्लेट स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी विपक्षी कनाडा की समांथा कोर्नेट को वॉकओवर दे दिया है।
दीपिका ने अपने प्रतिद्वंद्वी को वॉकओवर क्यों दिया इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। समांथा कोर्नेट सेमीफाइनल में तामिका सेक्कबी से भिड़ेंगी।
एकल वर्ग के एक अन्य क्वार्टरफाइनल में भारत की जोशना चिनप्पा शनिवार को न्यूजीलैंड की जोले किंग से भिड़ेंगी।
दीपिका को एकल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें पायदान पर मौजूद एलिसन वाटर्स ने हराया था।
dharmpath.com dharmpath