राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : हुसामुद्दीन क्वार्टरफाइनल में

गोल्ड कोस्ट, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज हुसामुद्दीन मोहम्मद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

हुसामुद्दीन ने पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में राउंड-16 में वनुआतु के बोई वारावारा को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी।

क्वार्टरफाइनल में हुसामुद्दीन का सामना जाम्बिया के इवेरिस्तो मुलेंगा से होगा। क्वार्टरफाइनल 10 अप्रैल को खेला जाएगा। मुलेंगा ने राउंड-16 के अपने एक मुकाबले में तंजानिया के इज्रा म्वांजवेंगो को 5-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493