राष्ट्रमंडल खेल (तैराकी) : पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल से बाहर नटराज

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पुरुष तैराक श्रीहरि नटराज यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे दिन शनिवार को पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से केवल 50 मिनी सेकेंड से चूक गए।

इस स्पर्धा के सेमीफाइनल-2 में नटराज को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

इस स्पर्धा के दोनों सेमीफाइनल के शीर्ष-8 में स्थान पक्का करने वाले एथलीट ही फाइनल में जगह बना पाते हैं, जिसमें भारतीय तैराक नटराज स्थान पक्का करने से चूक गए। वह 50 मिनी सेकेंड से पीछे रह गए।

सेमीफाइनल-2 में नटराज ने 26.50 सेकेंड का समय लेकर इस स्पर्धा को पूरा किया। सेमीफाइनल-1 में चौथे स्थान पर रहने वाले स्कॉटलैंड के क्रैग मेक्नाले ने 26.00 सेकेंड का समय लेकर अंतिम आठवें स्थान पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493