‘मैरी कॉम’ के लिए मिला पुरस्कार पिता को समर्पित : प्रियंका

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। रेनॉल्ट स्टार गिल्ड पुरस्कार (2015) समारोह में प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘मैरी कॉम’ फिल्म ने पांच पुरस्कार जीते। प्रियंका ने इस जीत को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को समर्पित किया है।

‘मैरी कॉम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “स्टार गिल्ड अवार्ड आज रात सम्मानित करने के लिए आपका शुक्रिया। ‘मैरी कॉम’ के लिए मिला पुरस्कार मेरे पिता को समर्पित है। मेरा ध्यान रखने के लिए आप शुक्रिया।”

प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा 1997 में भारतीय सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2013 में कैंसर से उनका निधन हो गया। प्रियंका को अपने पिता से हमेशा ही बहुत समर्थन मिला।

उमंग कुमार निर्देशित ‘मैरी कॉम’ पिछले साल पांच सितंबर को रिलीज हुई थी। प्रियंका ने इसे अपनी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म बताया था।

प्रियंका ने फिल्म को मिले पुरस्कार के लिए फिल्म की टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “आज रात पांच पुरस्कार मिलने पर उमंग कुमार, सेवइन क्वाड्रस (लेखक), संजय सर और इसे संभव बनाने वाली पूरी टीम को बधाई।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493