‘मॉम’ श्रीदेवी संग दिखेंगे नवाजुद्दीन

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोनी कपूर निर्मित फिल्म ‘मॉम’ में अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ नजर आएंगे, जो महिला प्रधान फिल्म है।

नवाजुद्दीन के प्रतिनिधि ने आईएएनएस से इस खबर की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “हां, यह सच है कि नवाजुद्दीन, श्रीदेवी के साथ इस फिल्म में होंगे। फिल्म का शीर्षक ‘मॉम’ है। यह अलग तरह की कहानी है, पर फिलहाल हम इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते। “

नवाजुद्दीन के प्रतिनिधि ने बताया कि फिल्म में अभिनेता का ‘स्पेशल अपीयरेंस’ होगा।

रवि उदयवर निर्देशित फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493