रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ की तरफ से शुक्रवार को जारी रपट के अनुसार, रूसी आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि छत पर आठ शव मिले हैं, जहां दमकल कर्मी गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों को ठंढा करने के लिए पानी का फव्वारा लगा रहे थे।
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “गोदाम पर पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गोदाम में फंसे 100 से अधिक कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया।”
पूर्वी मॉस्को में अमुरसकाया स्ट्रीट पर स्थित गोदाम में गुरुवार को भड़की आग में 160 से अधिक लोग और 50 उपकरण चपेट में आ गए और आग ने लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मंत्रालय के अनुसार, इस आग को गुरुवार शाम 5.30 बजे तक बुझा दिया गया।
dharmpath.com dharmpath