‘भारत को घेरने की कोशिश करे पाकिस्तान’

इस्लामाबाद, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक प्रमुख दैनिक ने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया है कि भारत के खिलाफ कूटनीतिक हमला तेज करने के लिए वह देशों के साथ निजी तौर पर बातचीत करे।

पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ ने अपने संपादकीय में कहा, “चीन पहले से ही पाकिस्तान के पक्ष में है।” इसमें कहा गया है कि मुस्लिम देशों द्वारा भारत की नीतियों की सार्वजनिक रूप से निंदा करने के लिए व्यापक प्रयास होना चाहिए।

‘द नेशन’ ने कहा है कि सभी दक्षिण एशियाई देश, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भारत के पक्ष में हैं, जबकि ईरान तटस्थ बना हुआ है।

अखबार के मुताबिक, विश्व के शेष देशों ने समस्या को अलग तरीके से देखने का फैसला किया है जिनसे एक-एक कर समर्थन की मांग कर उन्हें भारत के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है। अमेरिका और अन्य महाशक्तियों ने इस मसले में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

गत 18 सितम्बर को उड़ी में सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध को एक नया झटका लगा है। इस हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493