मॉस्को, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को स्थित रक्षा मंत्रालय की इमारत में रविवार को आग लग गई।
रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने मॉस्को की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हवाले से बताया कि अग्निशमन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद पांच लोगों को सकुशल इमारत से बाहर निकाल लिया गया।
सूत्र के मुताबिक, “यह आग जनामेन्का की पांच मंजिली इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी।”
dharmpath.com dharmpath