फ्रांस के औद्योगिक क्षेत्र में विस्फोट (लीड-2)

पेरिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम फ्रांस में बोर्दो के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह तीन सिलसिलेवार विस्फोट हुए।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विस्फोटों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फ्रांस के रेडियो फ्रांस ब्लियु गिरोंडे के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, ये विस्फोट बोर्दो के पास बासेन्स में औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6.40 बजे हुए।

अग्निशकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

बासेन्स के महापौर जीन-पिएरे तुरोन ने समाचार चैनल आईटेले को बताया, “अब स्थिति नियंत्रण में लग रही है। बचाव कार्य में दो बचावकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।”

उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि गैस से भरे हुए दो या तीन टैंकरों में आग लगने से विस्फोट हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493