वेलिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण प्रशांत राष्ट्र वानुआतु में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई।
अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण के मुताबिक, रविवार को उत्तर-पश्चिमोत्तर वानुआतु में भूकंप का झटका दर्ज किया गया।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बयान जारी करते हुए सुनामी की संभावना जताई।
आस्ट्रेलिया सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने आस्ट्रेलिया में सुनामी का खतरा नहीं होने की पुष्टि की।
इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित प्रशांत द्वीपसमूह का देश है, जो उत्तरी आस्ट्रेलिया से लगभग 1,750 किलोमीटर पूर्व में और फिजी के पश्चिम में स्थित है।
dharmpath.com dharmpath