बर्लिन, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रानिट जाका ने जर्मन फुटबाल क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक के साथ अपने करार का नवीकरण किया है। अब वह क्लब के साथ जून 2019 तक बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब और जाका के बीच हुए करार में एक और साल के विस्तार की सम्भावना रखी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो जाका 2020 तक क्लब को अपनी सेवाएं देंगे।
22 साल के मिडफील्डर जाका ने मई 2012 में स्विस क्लब बासेल का साथ छोड़ते हुए मोंचेग्लादबाक के साथ करार किया था। वह क्लब के लिए अब तक 64 मैचों में दो गोल कर सके हैं।
बासेल के लिए खेलते हुए स्विटजरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जाका ने दो साल में 44 मैचो में दो गोल किए थे।
dharmpath.com dharmpath