मोंटे कार्लो मास्टर्स : फेडरर बाहर, नडाल खिताब के करीब (लीड-1)

पेरिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोजर फेडरर को मोंटे कार्लोस मास्टर्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में फ्रांस के जो-विलफ्राइड तसोंगा से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में फरवरी में लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद पहली बार कोर्ट में लौटे फेडरर को तसोंगा ने 3-6, 6-2, 7-5 से हराया।

मुकाबले के बाद तसोंगा ने कहा, “फेडरर के खिलाफ खेलना हमेशा से मेरे लिए विशेष रहा है, विशेषकर कोर्ट पर, क्योंकि इस दौरान सभी दर्शक उनके समर्थन में और आपके खिलाफ नारे लगाते हैं।”

तसोंगा ने आगे कहा, “मैं काफी मुश्किल मुकाबले की उम्मीद कर रहा था और ऐसा हुआ भी। उनके खेल के स्तर में थोड़ी कमी आई और इसी वक्त मैंने बेहतरीन वापसी करते हुए जीत हासिल की। मेरे लिए यह अच्छा था।”

वहीं, फेडरर ने कहा, “मुझे नहीं पता कैसे हुआ। काफी अच्छा मुकाबला था। इतना रोमांचक मुकाबला खेलना अच्छा रहा। इस सप्ताह में काफी अच्छी चीजें हुई और यह सब मेरे सकारात्मक रहीं।”

विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त एंडी मरे और आठ बार के विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने शुक्रवार को हुए अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नडाल ने वावरिंका को आसान मुकाबले में 6-1, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

यह तीसरी बार है जब नडाल और मरे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों 2009 और 2011 में सेमीफाइनल में भिड़े थे और दोनों मुकाबले नडाल ने जीते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493