मोगदिशू बम विस्फोट, 5 मरे

मोगदिशू , 30 जुलाई (आईएएनएस)। मोगादिशू में पुलिस थाने के बाहर रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मक्का अल मुकरामा रोड के मध्य विस्फोटकों से भरे वाहन में विस्फोट हो गया।

पीड़ितों में ज्यादातर सड़कों पर चलने वाले नागरिक थे।

प्रत्यक्षदर्शी मुहिदिन फराह ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “विस्फोट इतना बड़ा था कि चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। कई लोग मारे गए और कई घायल हुए।”

यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है, जब सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलों ने मोगादिशू में वाहनों की जांच और अभियान तेज कर दिया है।

एक महीने से अधिक समय पूर्व रमजान महीने में दो रेस्तरांओं में हुए हमले के बाद यह पहला हमला है, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई थी।

किसी भी समूह ने अभीतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493