गुजरात : 3,500 करोड़ की हीरोइन जब्त

अहमदाबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पावक ने गुजरात के तटीय इलाके से एक जहाज को पकड़ा है, जिस पर 3,500 करोड़ रुपये की कीमत की करीब 1500 किलोग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) लदी हुई थी।

अहमदाबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पावक ने गुजरात के तटीय इलाके से एक जहाज को पकड़ा है, जिस पर 3,500 करोड़ रुपये की कीमत की करीब 1500 किलोग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) लदी हुई थी।

भारतीय तटरक्षक के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर पोत को 29 जुलाई को दोपहर लगभग 12 बजे पकड़ा गया था।

एक अधिकारी के अनुसार, “यह अब तक जब्त हुई मादक पदार्थो की सबसे बड़ी खेप है।”

इस जहाज को आगे की जांच के लिए रविवार सुबह गुजरात के पोरबंदर लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), पुलिस, सीमा शुल्क, नौसेना और अन्य एजेंसियों द्वारा मामले की संयुक्त जांच जारी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493