पुलिस अधिकारी अहमद अबुकर ने कहा, “बम कार में लगा था, जिसमें विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। निशाने पर एक सरकारी अधिकारी थे, लेकिन वे उस वक्त कार में मौजूद नहीं थे। घटना में उनके चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।”
अधिकारी ने कहा कि हमले में सरकारी अधिकारी बच गए। घटना की विस्तृत जानकारी लेने के लिए सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वादाजिर जिले के कोरानतादा में कार में विस्फोट हुआ।
वादाजिर के निवासी सलाद हसन ने कहा, “मैं घटनास्थल के पास मौजूद था, जब मैंने विस्फोट की आवाज सुनी। मैंने देखा कि लोग अपनी जान बचाने के लिए जंक्शन से दूर भाग रहे हैं।”
हमले की जिम्मेदारी लेने का अभी तक किसी ने दावा नहीं किया है, लेकिन अल-कायदा से संबद्ध अल-शबाब इस तरह के हमले मोगादिशु में सरकार के खिलाफ करता रहा है।
dharmpath.com dharmpath