बजट 2016 : जेटली शनिवार को राज्यों के वित्तमंत्रियों से मिलेंगे

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। आम बजट-2016 से पहले परामर्श प्रक्रिया के तहत केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली शनिवार को राज्यों के वित्तमंत्रियों से मिलेंगे। यह जानकारी यहां एक आधिकारिक सूत्र ने दी।

सूत्र ने कहा कि इस मुलाकात में राज्यों के वित्तमंत्री अधिक कोष की मांग कर सकते हैं। साथ ही वे केंद्र प्रायोजित योजनाओं में खर्च करने की अधिक स्वाधीनता की मांग भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में 14वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करने पर भी चर्चा हो सकती है, जिसमें केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

इस दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को पारित करने की दिशा में भी चर्चा की संभावना है। विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है, लेकिन राज्यसभा में लंबित है, जहां सत्ता पक्ष अल्पमत में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493