मोगादिशू में विस्फोट की संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ ने निंदा की

अलग-अलग जारी बयान में सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव (एसआरएसजी) के विशेष प्रतिनिधि माइकल किटिंग ने कहा कि यह खौफनाक घटना राजनीतिक प्रगति को बाधित करने के लिए आतंकवादियों के दुस्साहसिक प्रयासों का एक ताजा उदाहरण है।

किटिंग ने कहा, “अल-शबाब ने एक बार फिर एक निर्मम हमले को अंजाम दिया, जिसने कम से कम एक दर्जन सोमालियाई लोगों की जान ले ली।”

फिदायीन हमलावरों ने सुबह नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास हवाईअड्डे के निकट विस्फोटक भरे दो वाहनों को उड़ा दिया।

किटिंग ने पुष्टि की है कि मृतकों में कोई संयुक्त राष्ट्र का शांति सैनिक नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493