बालको को 2 श्रेणियों में मिले ‘फेम एक्सीलेंस अवार्ड’

बालकोनगर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन श्रेणी तथा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उत्कृष्ट प्रबंधन श्रेणी में भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को वर्ष 2016 के ‘एफएएमई गोल्ड अवार्ड’ प्रदान किए गए।

बालको के एल्युमिनियम व्यवसाय प्रमुख दीपक प्रसाद ने सम्मान ग्रहण किए। आयोजन फाउंडेशन फॉर एक्सेलेरेटेड मास एम्पावरमेंट की ओर से नई दिल्ली में 24 जुलाई को आयोजित था। प्रतिष्ठित ‘फेम एक्सीलेंस अवार्ड’ समारोह में देशभर की 60 से अधिक कंपनियों ने भागीदारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493