मोटरस्पोर्ट्स : कॉफी डे इंडिया रैली में कर्णा कादूर को बढ़त

चिकमंगलूर (कर्नाटक), 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्का मोस्टस्पोर्ट्स टीम के कर्णा कादूर ने अपने सह-चालक निखिल पाई के साथ मिलकर यहां कॉफी डे इंडिया रैली नाम से जारी एमआरएफ एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) के चौथे राउंड के पहले चरण में बढ़त हासिल कर ली।

कादूर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 59.7 सेकेंड के फासले के साथ शीर्ष पर रहे। कादूर ने शीर्ष पर रहने के लिए एक घंटे, 12 मिनट और 50.0 सेकेंड का समय लिया।

कादूर के अलावा रैली के प्रबल दावेदार तीन बार के एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियन महेंद्र एडवेंचर के गौरव गिल (सहचालक मूसा शरीफ) को तकनीकी खराबी के कारण रिटायर होना पड़ा। रैली के पहले दिन कुल 11 चालकों को रिटायर होना पड़ा और गौरव भी उनमें से एक थे।

गौरव अब सोमवार को सुपर रैली फॉर्मेट के तहत फिर से रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, “आज सुबह अच्छी थी, लेकिन दिन खराब रहा। सभी चरण जीतने के बाद पांचवें चरण में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण इससे हटना पड़ा। हम कल फिर से इसमें लौट रहे हैं और देखते हैं कि चैम्पियनशिप में बने रहने के लिए कितना अंक हासिल कर सकते हैं।”

टीम चैम्पियंस के बोपय्याह अपने सह चालक गगन कुरुमबय्याह के साथ मिलकर दूसरे स्थान पर रहे। बोपय्याह ने एक घंटे 13 मिनट और 49.7 सेकेंड के अंतर के साथ दूसरे स्थान हासिल किया।

बोपय्याह और उनके सहचालक महेंद्र एंडवेंचर टीम के अनुभवी चालक अमित्राजीत घोष और उनके सहचालक अश्विन नाइक से आगे रहे। घोष और नाइक ने एक मिनट 14. 06 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493