सुनील अरोड़ा ने सीईसी का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। ओ.पी. रावत एक दिन पहले इस पद से सेवानिवृत हुए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 27 नवंबर को अरोड़ा को पद पर नियुक्त किया था। बतौर सीईसी उनका कार्यकाल करीब ढाई साल का होगा और 2019 लोकसभा चुनाव उनकी निगरानी में होंगे।

अरोड़ा को सितंबर 2017 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

वह सूचना एवं प्रसारण सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव और इंडियन एयरलाइंस के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक सहित नौकरशाह के रूप में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

चुनाव आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण ने ट्वीट कर कहा, “सुनील अरोड़ा ने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया। वे सभी हितधारकों राजनीतिक दलों, मीडिया, नागरिक समाज संगठनों और लोगों से हमारे चुनाव को मुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुगम और नैतिक बनाने के लिए सहयोग चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493