वालाडोलिड (स्पेन), 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीडी लेगानेस क्लब ने स्पेनिश लीग में रियल वेलाडोलिड क्लब पर जीत के साथ अपने 13 माह के सूखे को समाप्त कर दिया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जोरिला स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए मैच में लेगानेस ने वेलाडोलिड को 4-2 से मात दी।
दिमित्रीस सियोवास की ओर से 11वें मिनट में किए गए गोल के दम पर लेगानेस ने अपना खाता खोला।
इसके बाद 42वें मिनट में ऑस्कर ने गोल कर लेगानेस को वेलाडोलिड के खिलाफ 2-0 से बढ़त दे दी।
दूसरे हाफ में 50वें मिनट में टोनी ने वेलाडोलिड के लिए गोल किया और स्कोर 1-2 कर लिया।
ग्विडो कारिलो ने 66वें और 75वें मिनट में गोल करते हुए एक बार फिर लेगानेस को वेलाडोलिड के खिलाफ 4-1 की मजबूत बढ़ दी।
उनाल (93वें मिनट) ने अतिरिक्त समय में वेलाडोलिड के लिए गोल किया था लेकिन यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं रहा और ऐसे में उसे लेगानेस के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
इस जीत के साथ लेगानेस ने लीग सूची में 15वां स्थान हासिल कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath