मोटरस्पोर्ट्स : चिल्टन ने बियांकी को समर्पित की जीत

न्यूटन (अमेरिका), 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंडी लाइट्स रेस में मिली जीत को मैक्स चिल्टन ने अपनी फॉर्मूला-1 टीम मारुसिया के दिवंगत साथी चालक जूल्स बियांकी को समर्पित की है।

चिल्टन 2013 और 2014 में बियांकी के साथ इस रेस में हिस्सा ले चुके हैं।

पिछले वर्ष जापान ग्रांप्री. के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए बियांकी का 25 वर्ष की अवस्था में शनिवार को निधन हो गया। बियांकी पिछले वर्ष अक्टूबर से ही अचेतावस्था में चल रहे थे।

समाचार चैनल बीबीसी के वेब पोर्टल पर चिल्टन के हवाले से कहा गया है, “हर पांचवें या 10वें लैप के बाद मुझे बियांकी की याद आ रही थी। वह जीवित रहता तो शायद विश्व चैम्पियन बनता। पिछले नौ महीने बेहद कठिन रहे। मैं उससे (बियांकी) बहुत कुछ सीखा और वह मेरी जीत का हिस्सा है।”

चिल्टन ने शनिवार को ट्विटर पर अपने बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “परिवार वालों और खेल जगत ने क्या खो दिया, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि तुम्हें जानना और तुम्हारे साथ रेस में हिस्सा लेना मेरे लिए खुशी की बात रही।”

चिल्टन इंडी लाइट्स में आठवीं बार हिस्सा ले रहे थे। इससे पहले चिल्टन ने यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493