होकेनहीम (जर्मनी), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के जेहान दारूवाला ने फॉर्मूला रेनॉ 2.0 नॉर्दर्न यूरोपीयन कप (एनईसी) की तीन में से पहली रेस में तीसरा स्थान हासिल किया।
दारूवाला हालांकि अगले दो रेसों में क्रमश: 14वां और 11वां स्थान हासिल कर सके।
इंडियन, एशियन और ब्रिटिश कार्टिग विजेता रह चुके दारूवाला ने रविवार को फॉर्मूला रेसिंग में अपने पहले ही बेहद सफल सत्र को आगे जारी रखते हुए ‘बेस्ट रूकी’ ट्रॉफी हासिल किया।
फॉर्मूला रेसिंग के मौजूदा सत्र में पदार्पण करते हुए दारूवाला ने तीन बार पोडियम फिनिश और पांच बेस्ट रूकी ट्रॉफी के साथ ओवरऑल पांचवां स्थान हासिल किया।
दारूवाला गैर-पेशेवर श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे।
यह सप्ताहांत शुरू होने से ठीक पहले 17 वर्ष के हुए दारूवाला ने छठे स्थान पर रहते हुए चैम्पियनशिप में प्रवेश किया था।
dharmpath.com dharmpath