नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को जारी भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 05 अक्टूबर को बढ़कर 46.79 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो 02 अक्टूबर को 45.53 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में, कच्चे तेल की कीमत 5 अक्टूबर को बढ़कर 3,055.19 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो 02 अक्टूबर को 2,984.86 रुपये प्रति बैरल थी।
5 अक्टूबर को रुपया 65.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि 02 अक्टूबर को रुपया 65.55 पर बंद हुआ था।
dharmpath.com dharmpath