स्टोक-ऑन-ट्रेंट (ब्रिटेन), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के चौथे दौर में खेले गए मुकाबले में स्टोक ने अपने खिलाड़ी एरिक मेक्सिम चोउपो-मोटिंग के दो गोल के दम पर मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कर दिया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेट-365 स्टेडियम में शनिवार रात को स्टोक और युनाइटेड के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
इस मैच के पहले हाफ में मोटिंग ने 43वें मिनट में डियोफ से मिले पास को गोल में तब्दील कर स्टोक का खाता खोला। इसकी प्रतिक्रिया में 46वें मिनट में मार्कस राशफोर्ड ने युनाइटेड क्लब के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। 57वें मिनट में रोमेलु लुकाकु ने गोल कर युनाइटेड को 2-1 से बढ़त दी।
मोटिंग ने 83वें मिनट में युनाइटेड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए स्टोक के लिए दूसरा गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
लुकाकु को 81वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका हासिल हुआ था। हालांकि, वह इस मौके के भुना नहीं पाए और इस कारण यह मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
dharmpath.com dharmpath