मोडेना (इटली), 27 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पूर्व स्ट्राइकर हेरनन क्रेस्पो को सेरी-बी लीग के क्लब मोडेना के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
लीग में संघर्ष कर रहे मोडेना क्लब का क्रेस्पो के साथ जून 2105 में करार हुआ था, लेकिन अपने सभी अनुभवों के कारण भी वह टीम में सुधार नहीं ला सके।
क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “मोडेना घोषणा करता है कि क्रेस्पो को टीम के कोच के तौर पर उनके सभी कर्तव्यों से रिहा किया जाता है।”
क्लब ने आगे कहा, “मोडेना उनके प्रयासों के लिए कोच का शुक्रिया अदा करता है और उनके पेशेवर करियर के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता है।”
लीग सूची में मोडेना 18वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath