मोदी अपने वादों पर अमल करें : राहुल (लीड-1)

जम्मू, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने वादों पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी ने फैसले लेने के तौर तरीके को बेहद केंद्रीकृत कर दिया है।

राहुल ने कहा, “मोदी ने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था। हमारे पूर्व सैनिक इसके लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

राहुल ने कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का वादा किया था। मोदी को “अब इन पर काम करना चाहिए।”

उन्होंने मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “एक ही महानुभाव को बोलने की इजाजत है। एक ही महानुभाव को वादे करने की इजाजत है।”

इससे पहले राहुल जम्मू हवाईअड्डे पर विमान के उतरने के बाद एक हेलीकॉटर से सीधे नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ जिले के बालकोट इलाके में पहुंचे, जहां 15 अगस्त को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में छह लोग मारे गए थे।

राहुल का गुरुवार को कश्मीर घाटी जाने का कार्यक्रम है। वह इस दौरे में लद्दाख क्षेत्र भी जाएंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493