मोदी अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई से मिले

काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्को से लौटते वक्त शुक्रवार को अफगानिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से भारत के मित्र और द्विपक्षीय संबंधों की नई इबारत रचने वाले हामिद करजई से मुलाकात की।”

अफगानिस्तान की संसद में संबोधन के बाद मोदी ने करजई के साथ बैठक की। संसद के नए भवन का उद्घाटन अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी व मोदी ने किया।

इससे पहले मोदी ने नाश्ते पर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493