मोनटोवीडियो, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष ईयुगेनियो फिगुएरेडो को पेशी लंबित होने के कारण स्विट्जरलैंड से प्रत्यर्पित कर उनके अपने देश उरूग्वे में जेल में डाल दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) के पूर्व अध्यक्ष गुरूवार को सुबह यहां पहुंचे और उन्हें सीधे अदालत ले जाया गया।
फिगुएरेडो अगर दोषी साबित हो जाते हैं तो उन्हें दो साल से 15 साल तक की सजा हो सकती है।
फिगुएरेडो उन सात फीफा फुटबाल अधिकारियों में से हैं जिन्हें फीफा में भ्रष्टाचार के मामले में मई में ज्यूरिख के होटल से गिरफ्तार किया गया था।
dharmpath.com dharmpath