कुआलालम्पुर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको ओपन ग्रां प्री खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी- मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी बैडमिंटन विश्व रैंकिंग के वरीयता क्रम में छलांग लगाते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
मनु और सुमिथ ने पिछले सप्ताह मेक्सिको में थाइलैंड की जोड़ी बोडिन इसारा और निपिटफोन पुआंगपुआपेक को मात दी थी और गुरुवार को जारी रैंकिंग में उन्हें अब तक के करियर की सबसे अच्छी रैंकिंग हासिल हुई है।
हालांकि, महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा खिसक कर 14वें स्थान पर आ गईं।
मेक्सिको में महिला युहल का खिताब जीतने वाली जापान की शिजुका मात्सु और मामी नाइतो तीन स्थान की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
इसी के साथ पुरुष एकल में अजय जयराम ने मेक्सिको में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर बैडमिंटन रैंकिंग में 21वां स्थान हासिल किया, जबकि किदांबी श्रीकांत नौवें और परुपल्ली कश्यप 15वें स्थान पर बरकरार हैं।
बैडमिंटन रैंकिंग में महिला एकल वर्ग में सायना नेहवाल दूसरे और पी.वी. सिंधु 12वें स्थान पर बरकरार हैं।
dharmpath.com dharmpath