लाहौर में मोदी, नवाज की मुलाकात (लीड-2)

काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शुक्रवार दोपहर काबुल से नई दिल्ली लौटने से पहले बीच में वह पाकिस्तान में रुकेंगे और अपने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।

मोदी शुक्रवार सुबह रूस से अफगानिस्तान पहुंचे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन किया और जन्मदिन की बधाई दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज दिल्ली लौटने से पहले दोपहर लाहौर में नवाज शरीफ से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।”

मोदी 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के पाकिस्तान दौरे पर जाने के बाद पाक दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

मोदी का नवाज से मुलाकात करने का अचानक लिया गया यह निर्णय उनके द्वारा अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाने व भारत-अफगानिस्तान संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करने के कुछ देर बाद आया है। मोदी ने काबुल में अफगानिस्तान की संसद को संबोधित किया।

मोदी की घोषणा के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, “पड़ोसी से ऐसे ही रिश्ते होने चाहिए।”

सुषमा द्वारा इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद के दौरे के दौरान भारत व पाकिस्तान के बीच व्यापक तौर पर द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने के फैसले के बाद मोदी का लाहौर दौरा हो रहा है।

मोदी तथा शरीफ ने इससे पहले पेरिस में 30 नवंबर को जलवायु परिवर्तन पर हुए शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493