मोदी अब तक के सबसे ओछे, घटिया प्रधानमंत्री : लालू

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे छोटे, ओछे और घटिया प्रधानमंत्री हैं।

मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के प्रचार अभियान के सिलसिले में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने राज्य में पहुंचे हैं।

लालू ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “देश को अब तक का सबसे छोटा, ओछा और घटिया प्रधानमंत्री मिला है। उनको विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह प्रधानमंत्री बन गए हैं। नरेंद्र मोदी के हाथों में संविधान सुरक्षित नहीं है।”

लालू प्रसाद के पुत्र और राजद के टिकट पर राघोपुर से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीटर पर किसी का नाम लिए बगैर लिखा, “जो गंगा मैया और भगवान राम को भी धोखा दे दिया। वह आम आदमी के साथ क्या करेगा? जो भगवान राम के नहीं हुए वे बिहार के क्या होंगे?”

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चार चरणों का मतदान हो चुका है। पांच नवंबर को पांचवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। आठ नवंबर को मतों की गिनती होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493