मोदी आईआईटी-बॉम्बे के 56वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे (आईआईटी-बॉम्बे) के 56वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

मोदी आज सुबह हवाईअड्डे पर पहुंचे और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महापौर विश्वनाथ महादेश्वर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल-दानवे, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और अन्य अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

आईआईटी-बॉम्बे के डायमंड जुबली के मौके पर प्रधानमंत्री ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग और पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493