मोदी इटली के प्रधानमंत्री से मिले

हैम्बर्ग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर कहा, “आज दूसरी द्विपक्षीय वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी से मुलाकात की।”

इटली यूरोपीय संघ में भारत के शीर्ष पांच व्यापारिक साझेदार देशों में से एक है। यह यूरोप में ब्रिटेन और नीदरलैंड्स के बाद भारतीय समुदाय का तीसरा बड़ा ठिकाना है।

मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493