वड़ोदरा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को वडोदरा पहुंचे।
वह वडोदरा हवाईअड्डे पर नव-निर्मित अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री नव्लाखी मैदान जाएंगे, जहां वह लगभग 10,000 दिव्यांगों को सहायता किट प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है।
हवाईअड्डे के बाहर विरोध कर रहे कुछ दलित स्वयंसेवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कुछ दलित नेताओं ने मांग की है कि हवाईअड्डे का नाम बाबा साहेब अंबेडकर हवाईअड्डा रखा जाए।
एक तर्क यह भी है कि चूंकि वडोदरा शहर का विकास दिवंगत राजा सायाजीराव गायकवाड़ ने किया था, इसलिए हवाईअड्डे का नाम उनके ही नाम पर रखा जाए। वहीं कांग्रेस के एक धड़े ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हवाईअड्डे का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का प्रयास करेगी।
dharmpath.com dharmpath