मोदी ओडिशा सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच नहीं करा रहे : कांग्रेस

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच नहीं करा रहे हैं।

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच नहीं करा रहे हैं।

कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में एक विशेष जांच दल से भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पार्टी की ओडिशा इकाई के प्रमुख प्रसाद हरिचंद ने कहा कि पार्टी अपने इस रुख पर अटल है कि पटनायक एक भयानक रूप से भ्रष्ट सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो राज्य के मूल्यवान संसाधनों की लूट में लिप्त है।

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा, “हम अब चकित करने वाले खुलासों से पूरी तरह स्पष्ट हो गए हैं कि प्रधानमंत्री चिटफंड घोटाला और खनन घोटाले में नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच नहीं करा रहे हैं।”

दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल पर आरोप लगाया कि ओडिशा की जनता और संसाधनों को लूटने में दोनों दलों की मिलीभगत है।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार ने चिटफंड और खनन घोटालों सहित कई मुद्दों पर ओडिशा सरकार को मुक्त कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि उरांव ने यह भी कहा है कि जांच को धीमा कर दिया गया है और उसकी रफ्तार ठीक नहीं है। लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कैमरे के सामने जांच की धीमी गति के कारण नहीं बताए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493